हर श्वासों में गूँज रहा था,
लौटेंगे मेरे राम।
भरत की आँखों में अरमान,
लौटेंगे मेरे राम।
जपते नाम सिया रघुवर का,
जपते नाम सिया रघुवर का,
चलत रहे अविराम।
भरत की आँखों में अरमान,
लौटेंगे मेरे राम।
भरत हृदय मैं राम का चित्रण,
सुन्दर है निष्काम,
भरत की आँखों में अरमान,
लौटेंगे मेरे राम।
पहुंच गये गंगा के तट पर्,
जहाँ राम ने पांवरी त्यागी।
दृश्य देख विचलित भया मनवा,
मन हो चला बैराग्य का साथी।
दृढ निश्चय तब और प्रबल हुआ,
आएंगे मेरे राम।
भरत की आँखों में अरमान,
लौटेंगे मेरे राम।
------------------
Credit -
➟ Singer & Music = Suno AI ➟ Composer- Keshav Pandey ➟ Project By : Keshav Pandey ➟ Music : Suno AI ➟ Lyrics : Keshav Pandey ➟ Label : Bhakti Bhajan Anand
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें